
तेरे दर पे आ गये है, हे श्याम अब सम्भालो
तेरे दर पे आ गये है, हे श्याम अब सम्भालो – २।कर जोड़ प्रार्थना है, चरणों में अब लगा लो ।।
तर्ज – मौसम है आशिक़ाना।
तुमसे बड़ा दयालु, जग में ना कोई दूजा ।तुमसे मिला ये जीवन, करते हैं तेरी पूजा ।सौंपी है तुमको नैया, पतवार तुम उठा लो-२ ।।
१ ।।
चर्चे तेरी दया के, हमने सुने है दाता ।तेरे सिवा दयालु, और कुछ हमें ना भाता ।रहमत को अपनी बाबा, हम पर जरा लुटा लो-२ ।।
२।।
चौखट पे तेरी हमने, रख दी है अपनी अर्जी ।मानो ना मानो बाबा, आगे तुम्हारी मर्जी ।विश्वास है ये ‘शिव’ का, हमसे भी अब निभा लो-२ ।।
३ ।।
लिरिक्स – शिव चरण जी भीमराजका
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

