
तेरे दर पे सेवक आ गया,
तेरी जय हो माँ जगदम्बे,
तेरा मंदिर मन को भा गया,
तेरी सुन्दर मूरत माँ,
तेरी पावन चौखट माँ,
लाखो में एक तू माँ,
तेरी पूजा करने आ गए,
तेरे दर पे सेवक आ गए,
तर्ज – दिल चोरी साटा हो गया।
मैं गंगा तट पर जाऊँ,
गंगा जल भर कर लाऊँ,
तेरे पास बैठ के मैया,
तेरे पावन चरण धुलाऊँ,
तेरा दर्शन करने आ गया,
मैं चंदन वन में जाऊँ,
चन्दन की लकड़ी लाऊँ,
घिस घिस कर चंदन मैया,
माथे पर तिलक लगाऊं,
तेरा रूप मेरे मन भा गया,
तू जग की तारणहारी,
मैं ठहरा एक भिखारी,
तेरा दिल है दया का सागर,
माँ मुझको रखलो चाकर,
तुम्हे अरज सुनाने आ गया,
स्वर – मुकेश बागड़ा जी।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

