
तेरे दरबार में हम आते रहे,
सर चरणों में हम झुकाते रहे,
साँचा दर है तेरा इस दुनिया में,
मेरे बाबोसा प्यार तेरा पाते रहे,
तर्ज – तेरा दरबार यु ही सजता रहे।
दरबार हजारों देखे है पर,
ये दरबार अनोखा,
बाबोसा की कृपा से,
बदले किस्मत की रेखा,
जिस दरबार से सदा खुशियाँ मिले,
इस जीवन की बगियाँ में फूल खिले,
क्या राजा क्या रंक भिखारी,
सब है एक समान,
सबकी बिगड़ी पल में बनाते,
बाबोसा भगवान,
बिन मांगे ही सबकी झोली भरे,
ये मन की मुरादे पूरी करे,
मरते दम तक छुटे ना,
बाबोसा तेरा दरबार,
जन्मों जनम तेरा साथ रहे,
ओ मेरे सरकार,
‘दिलबर’ तुमसे ये छोटी दरकार है,
करे भक्त ये तेरी जयकार है,
गायिका – नेहा ठाकुर इंदौर।
रचनाकार – दिलीप सिंह सिसोदिया ‘दिलबर’।
नागदा जक्शन, म.प्र. 9907023365
संगीत – श्री हर्ष व्यास मुम्बई।
(म्यूजिक डायरेक्टर एवम कंपोजर)
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
