
तेरे दिल में रहेंगे ओ साँवरे
( हमे, अपना, बना ले, ओ साँवरे,
तेरी, राहों में, खड़े हैं, ओ साँवरे ॥)
तेरे, मन में, रहेंगे... ओ साँवरे ॥
तुम, दीपक बनो, हम ज्योति बनें ॥
मंदिर में, रहेंगे... ओ साँवरे ।
तुम, भँवरा बनो, हम कली बनें ॥
बागों में, रहेंगे... ओ साँवरे ।
तुम, माखन बनो, हम मिश्री बनें ॥
भोगों में, रहेंगे... ओ साँवरे ।
तुम, चन्दा बनो, हम सूरज बनें ॥
अम्बर, में रहेंगे... ओ साँवरे ।
तुम, गंगा बनो, हम यमुना बनें ॥
सरयू में, रहेंगे... ओ साँवरे ।
तुम, ढोलक बनो, हम मंजीरा बनें ॥
भजनों में, रहेंगे... ओ साँवरे ।
तुम, चंदन बनो, हम पानी बनें ॥
मस्तक पे, रहेंगे... ओ साँवरे ।
तुम, फ़ूल बनो, हम धागा बनें ॥
माला में, रहेंगे... ओ साँवरे ।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

