
आ गए मईया जी, तेरे नाम के पुजारी
छोड़ के दुनियाँ, सारी मईया, आए शरण तुम्हारी
अब नहीं अच्छे, लगते दिल को, झंझट और झमेले
दया करो माँ, हमको चुनरी, की छाया में ले ले
और परीक्षा, अब ना लेना
, सुन ले अर्ज़ हमारी,,,
आ गए मईया जी,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
दर्श दिखा के, दाती इन, अखियों की प्यास बुझा दे
रख अपने, दरबार में और यह, जीवन सफ़ल बना दे
जगमग जगमग, भवन की शोभा
, लगती कितनी प्यारी,,,
हम पे आज, लुटा दे अपना, भक्ति भरा खज़ाना
अपनी ममता, दे के माँ, होने का धर्म निभाना
*हर एक गलती माफ़ करो माँ
, तूँ है बख्शनहारी,,,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

