
तेरे भगत द्वारे आये पूजा करने गणपति राये,
मिल कर तुझे मनाना है मेवा बेट चडाना है
दूध का भोग लगाना है,
तेरे मस्तक चड़े सिंदूर चरणों में श्रदा के फूल,
सचे भगती वाले मोती देदो चरण कमल की धुल,
मुह मांगा फल पाना है मेवा मेवा बेट चडाना है
माँ गोरा के लाल पूरण शक्ति दीन दयाल,
तेरे दर पे खड़े सवाली पुरे करदो सभी सवाल,
ना खाली लौट के जाना है मेवा बेट चडाना है
रिधि सीधी का वरदान देदो गणपति हे भगवान,
फानी सारा ही संसार तेरा चाहे प्रभु दीदार.
तेरा प्यार सुहाना है मेवा बेट चडाना है
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

