
तोरे चरण कमल पर बलिहारी,
गणपति चरण कमल पर बलिहारी,
लेत बलाइयां गोरा मियां मस्तक चूमे त्रिपुरारी,
देवो के सरताज कहावो पहली पूजा तुम ही पावो,
महिमा गणपत की भारी,
इक दंत चार भुजा तुम्हारी,
मूसे की करते हो सवारी ,
शोभा गणपत की भारी,
धुप दीप नए वेद चढ़ावे,
लड्डुवन का तुम्हे भोग लगावे,
हर्षित मन सब नर नारी,
रणजीत राजा गणपति को मनावे,
रिद्धि सीधी वर तुमसे पावे,
शंकर सूत पर बलहारी,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




