
दया थोड़ी सी कर दो न मेरे दामन को भर दो ना
लाल मैं भी तुम्हारा हूँ तो फिर क्यों बेसहारा हूँ
ओ श्याम मेरे श्याम ।।
प्रभु मुझ पे कृपा कर दे तू तो ममता की मूरत है
मैं प्यासा हूँ तू सागर है मुझे तेरी ज़रूरत है
दया की बूँद बरसाओ मुझे ना और तरसाओ
दया थोड़ी सी कर दो न, ओ श्याम मेरे श्याम ।।
सभी का बन गया मैं पर कोई मेरा न बन पाया
बड़ी ही आस लेकर के तुम्हारे दर पे मैं आया
तुम्ही तो हो मेरी हिम्मत तेरे बिन क्या मेरी कीमत
मेरे हालात पे माधव हर कोई तंज कसता है
तड़पता देख कर मुझको ज़माना खूब हँसता है
ये दुनिया लाज की दुश्मन दुखाती है ये मेरा मन
दुखों की रात है तो क्या सुख का सूरज भी निकलेगा
देख कर के मेरे आंसू श्याम तेरा दिल पिघलेगा
हलक पे जान है मेरी दया का दान दे दे रे
1. दया थोड़ी सी कर दो न भजन किसने गाया है?
: यह भजन कई भक्ति गायकों द्वारा गाया गया है, जैसे की संजीवनी भेला, पंकज उदास या अन्य स्थानीय भजन गायकों द्वारा।
पर अलग-अलग वर्जन उपलब्ध हैं।
2. ‘ओ श्याम मेरे श्याम’ भजन किस भगवान को समर्पित है?
: यह भजन भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है, जिनका नाम ‘श्याम’ है।
4. क्या यह भजन भक्ति संध्या या जागरण में गाया जा सकता है?
: हाँ, यह एक भावपूर्ण और लोकप्रिय भजन है जिसे अक्सर भक्ति संध्या, कीर्तन या जागरण में गाया जाता है।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
