
दर्शन की सांवरे लगाई है लगन
दर्शन की सांवरे लगाई है लगन,
श्याम रंग की ओढ़ चुनरिया,
श्याम से मिलने आयी,
मन के इस मंदिर में मूरत,
श्याम की मैंने बसाई,
ओ खाटू वाले तुझे सौ सौ नमन,
चरणों में तेरे मन हुआ मगन,
आयी दीवानी दर पे तेरे,
सुना है मैंने हर ग्यारस पे,
श्याम के दर जो आये,
दाता मेरा श्याम सहारा,
हारे का बन जाए,
श्रद्धा और विश्वास की ज्योति,
आकर कोई जगाये,
दर्शन पाए श्याम के दर से,
जो मांगे वो पाए,
करता है श्याम तेरा जो भी भजन,
हमने तो विश्वास का बंधन,
श्याम से बाँध लिया है,
उसकी बिगड़ी बन गयी जिसने,
दामन थाम लिया है,
श्याम तेरी भक्ति का मन से,
जिसने जाम पिया है,
बेनामी का इस दुनिया में,
तुमने नाम किया है,
आये जो सजनी के संग में सजन,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




