
धुन- दे दे गेड़ा
शेराँवाली,,, दर्शन दिखा दे,
अपना प्यारा,,, भवन दिखा दे
ऊँचे पर्वत, चढ़ के आए,
जय जय बोल के, हाए ऊँचे ऊँचे,,,
ऊँचे पर्वत, चढ़ के आए, जय जय बोल के,
दर्शन तेरा, पाए माँ, दरवाज़ा खोल दे,,,
हाँ दर्शन तेरा, पाए माँ, दरवाज़ा खोल दे,
मईया तेरे,,, भक्त निराले,,,
^लाल चोला, माथे ऊपर, चुनरी है लाल,
आए तुझे, पूजने को, मईया तेरे लाल
क्या तूँ लेगी, भेंट मईया, मुँह से बोल दे,
^माया नहीं, मांगे मईया, सिर पे रख दे हाथ,
बर्षो से हैं, प्यासे कर दे, ममता की बरसात
अपनी, दया का रंग, रस घोल दे,
^आई, मईया तेरे, नवरात्रों की बहार,
कर दे, भक्तों का शेराँ,वाली बेड़ा पार
दाती, वरदान सबको, अनमोल दे,
^मईया सबके, पूरे तूँ, सवाल कर दे,
अपनी, दया से, मालामाल कर दे
वैरागी को, मईया, खुशियों से तोल दे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

