
दिल लगना आ गया हमें कृष्ण
दिल लगना आ गया हमें,
दिल लगना आ गया,
सांवरे दिलदार तुमसे,
तर्ज – सांवली सूरत पे मोहन।
तुमसे जब नेना मिले तो,
लग गई है टकटकी,
देखते ही रह गये हम,
साँस भी जेसी रुकी,
लुट गए सुरत पे तेरी,
दिल लुटाना आ गया,
मुस्कुराते हो कन्हैया,
हम तो घायल हो गए,
देख कर चितवन तुम्हारे,
हम तो पागल हो गए ,
प्रेम की मूरत हो तुमसे,
प्रेम पाना आ गया ,
सामने तेरे जो बेठे,
हम दीवाने हो गए ,
होश ना खुद का रहा है,
हम बेगाने हो गए,
आपकी चाहत में खुद को,
भूल जाना आ गया,
है तेरी नजरे करम ये,
तेरी महफिल है मिली,
जिन्दगी ‘चोखानी’ की भी,
फूलो के जेसी खिली,
‘अंजली’ को भी कन्हैया,
तुमे रिझाना आ गया,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.





