
दिल लगा बैठे हम
अब डरना कैसा प्यार के अनजाम से,
दिल लगा बैठे हम राधा तेरे श्याम से,
दीवाना दीवाना दिल दीवाना दीवाना,
याद तेरी प्यारे पल पल आये याद में तेरी नीर वहाए,
कही मर न जाए प्यार में तेरे नाम से
हम बेबस कुछ कर न पाए नाम की तेरे लगन लगाये,
सब छोड़ दियां है हमने तेरे नाम पे
बहुत हुआ प्यारे अब न सताओ कसम हमारी आ भी जाओ,
राजा दीवाना हुआ है तेरे नाम पे
अब डरना कैसा प्यार के अंजाम से,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


