
दिल ले गया खाटूवाला
कीर्तन में इतना जोश रहा,
ना हमको कोई होश रहा,
बड़े चुपके से सरकार ने डाका डाला जी,
कड्ड के कालजा ले गया खाटूवाला जी,
मेरा कड्ड के कालजा ले गया खाटूवाला जी......
कोई पूछे किशन कन्हाई से,
कैसे काम करे ये सफाई से,
कहाँ रपट लिखाऊं कोई ना लिखने वाला जी,
पहले तो पता नहीं चलता है,
पर बाद में महंगा पड़ता है,
मेरा हाल कोई भी नहीं समझने वाला जी,
बनवारी ऐसा हो जावे,
घर घर में डाका पड़ जावे,
ये डाका जहाँ भी डाले वो किस्मत वाला जी,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.





