
दिल शंकर शंकर बोले सुबह शाम मेरा,
मैं हूँ जनम जनम का भोगी, मुझकों मिला है मेरा जोगी,
भोले तू देवों का देवा, करता हूँ तेरी तेरी सेवा,
कोइ और ना काम मेरा, दिल शंकर शंकर बोले,
सुबह शाम मेरा,
भोले बम बम भोले बम बम,
मेरा ये मेरा शंकर, सबसे निराला है,
कहती है दुनीयाँ इसको, ये भोला भाला है,
इसकी आभारी दुनीयाँ, पूजे ये दुनीयाँ सारी,
भक्तों को मुशकिल में, इसने सँभाला है,
भोले की मस्ती की महिमा अनूठी है,
भोले के पास भक्तों बूँटी है,
भोले से प्यार कर लो, जीवन में मस्ती भर लो,
सच्ची है प्रीत इसकी, हर चीज झूठी है,
शंकर है सच्चा मेरा, दुनियाँ तो भुलेखा है,
शंकर को हर रंग में, बस मैंने देखा है,
अद्भुद है इसकी माया, कोई ये समझ ना पाया,
जितना सरल है ये, उतना अनोखा है,
मैं हूँ जनम जनम का भोगी,
मुझकों मिला है मेरा जोगी,
भोले तू देवों का देवा,
करता हूँ तेरी तेरी सेवा,
कोइ और ना काम मेरा,
दिल शंकर शंकर बोले
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



