
दिल से भुलाते है तुझको
दिल से भुलाते है तुझको तेरी करते जय जय कार,
कीर्तन में आओ बाबा होके नीले पे असवार,
रंग बिरंगे फूलो से सजा बाबा तेरा दरबार ये,
चारो और महक रहा इतर खुसबू दार ये,
बस तेरी कमी है बाकी ना देर करो सरकार,
बैठे तेरे दर्श के प्यासे अब तो दर्श दिखाओ न,
मोर छड़ी लहरा कर बाबा अपनी किरपा बरसाओ न,
बड़ी आस लगाए बैठे तेरे प्रेमी कई हज़ार,
कीर्तन में तेरे नाम की मस्ती देखो कैसे बरस रही,
रूबी रिदम की अखिया तुझको देखन खातिर तरस रही,
तेरी सेवा में खड़ा है बाबा पूरा मेरा परिवार,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
