
दूल्हा बना है भोला उज्जैन की नगरी में
दूल्हा बना है भोला,
उज्जैन की नगरी में।।
दोहा – उज्जैन की हर गली गली,
दुल्हन की तरह से सजती है,
और भोले के दरबार में महफिल,
भक्त जनो की लगती है।
ऐ दुनिया वालो आओ,
खुशियों की लहर दौड़ी,
हर एक गली गली में,
और झूम झूम के सब,
ये कहते है मस्ती में,
दूल्हा बने है बाबा,
दीवानों आओ देखो,
क्या धूम मच रही है,
बाबा की आज शादी,
किस तरह रच रही है,
और देखो इस खुशी में,
शहनाई बज रही है,
वो देखो देवी देवता,
स्वर्ग से आ रहे है,
स्वर्ग से फूल लाकर,
सेहरा सजा रहे है,
भूतों की टोली लेके,
बारात ला रहे है,
क्या खूब जच रही है,
शिव गौरा की ये जोड़ी,
गौरा की आस अधूरी,
हो गई है आज पूरी,
खुश हो के देखो नंदी,
हर के गली गली में,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

