
दे दे थोड़ा प्यार...
दे दे थोड़ा प्यार मैया तेरा क्या घट जायेगा
ये बालक भव तर जायेगा
छोड़ तेरा दरबार..
छोड़ तेरा दरबार मैया और कहाँ ये जायेगा..
दे दिया तुमने सबको सहारा माँ,जो द्वारे आया है
भर दिया दामन सबका ख़ुशी से माँ,जो अर्जी लाया है
मुझको देने से...
मुझको देने से खजाना कम नही हो जायेगा
है पुराना माँ रिश्ता हमारा जो,उसे तुम याद करो
एहसान कर दो माँ,बालक तुम्हारा हूँ,अब सिर पर हाँथ धरो
प्यार का रिश्ता..
प्यार का रिश्ता हमारा टूटने ना पायेगा
कश्ती हमारी माँ तेरे हवाले है,उसे तुम पार करो
गर दे दिया मुझको तूने किनारा माँ तो ये विस्वास करो
ये तेरा दरबार..
ये तेरा दरबार जय जयकारो से गुंजायेगा
ये जिंदगानी माँ लिख दी है अब हमने तुम्हारे नाम पे
हम बेसहारा हैं,भटके कहाँ कहाँ,तू आके थाम ले
ये बालक एहसान तेरा भूलने ना पायेगा
संपर्क - +919831258090
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




