
दे दो अपनी नौकरी,
मैया जी इक बार,
बस इतनी तनखा देना,
मेरा सुखी रहे परिवार,
तर्ज – देना हो तो दीजिये।
तेरे काबिल नही है मैया,
फिर भी काम चला लेना,
जैसे भी है हम तेरे है,
गुण अवगुण बिसरा देना,
गर तेरी किरपा होगी,
मेरा सुधरेगा संसार,
तुम तो जग जननी हो माँ,
मेरी क्या औकात है,
तेरी सेवा मिल जाए तो,
यह किस्मत की बात है,
मानूंगा तेरा कहना,
मैं करता हूँ इकरार,
थोड़ी सी माया देकर के,
हमको ना बहलाओ जी,
आज खड़ा हूँ सामने तेरे,
कोई हुकुम सुनाओ जी,
‘रोमी’ की इस अर्जी पे,
अब मत करना इंकार,
स्वर – राजू मेहरा जी।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

