
जय जय माँ, जय माँ
दे माँ, निज चरणों का प्यार
पूर्ण प्रेम दे, अमर स्नेह दे,
दिव्य शान्ति दे, आनन्द भी दे।
पूजा करूँ सदा मैं तेरी,
दे सुमिरन का आधार,
तुझ को जानूँ, तुझ को मानूँ,
तुझ पर ही निज जीवन वारूँ,
ध्यान रहे तेरा ही निस-दिन,
दे भक्ति का उपहार,
हृदय अभीप्सा से जाग्रत हो,
अभय हस्त मेरे सिर पर हो,
दिव्य प्रेम से ओत प्रोत हो,
जीवन का पारावार,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
