
देना हो तो दीजिए जनम जनम का साथ लिरिक्स मेरे सिर पर रख दो बाबा,
अपने यह दोनों हाथ
देना हो तो दीजिए
जनम जनम का साथ
देने वाले श्याम प्रभु तो
धन और दौलत क्या मांगे
श्याम प्रभु से मांगे तो फिर ,
नाम और इज्जत क्या मांगे
मेरे जीवन में अब कर दे
तू कृपा की बरसात
श्याम तेरे चरणों की धूलि
धन दौलत से महंगी है
एक नजर कृपा की बाबा,
नाम इज्जत से महंगी है
मेरे दिल की तमन्ना यही है
करो सेवा तेरी दिन रात
झुलस रहे हैं गम की धूप में,
प्यार की छइयां कर दे तू
बिन मांझी के नाव चले ना,
अब पतवार पकड़ ले तू
मेरा रास्ता रोशन कर दे
छाई अंधेरी रात
सुना है हमने शरणागत को
अपने गले लगाते हो
ऐसा हमने क्या मांगा जो,
देने में घबराते हो
चाहे जैसे रख बनवारी
बस होती रहे मुलाकात
मेरे सिर पर रख दो बाबा ,
ऐसे ही सुन्दर भजन आप निचे दी गयी सूचि में देख सखते है
गणेश जी के भजन
विट्ठलाचे अभंग मराठी
राधा कृष्ण के भजन
कृष्णाच्या गवळणी मराठी
शिव जी के भजन
गुरुदेव के भजन
माता रानी के भजन
दादाजी धुनिवाले के भजन
साईं बाबा के भजन
देश भक्ति गीत
राम जी के भजन
फ़िल्मी तर्ज पर भजन
हनुमान जी के भजन
बधाई गीत
आरति संग्रह
चालीसा संग्रह
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
