
दो अक्षर का बोल है राम नाम अनमोल है,
मन को पावन करने वाला ये अमृत का घोल है
त्याग तपस्या राम से सीखो और सेवा हनुमान से
राम है मर्यादा पुरशोतम जपो इन्हें समान से
दाम लगे न मोल है राम नाम अनमोल है
राम नाम सिमरन कर ने से खुले भगती का द्वार है
राम नाम रस पीने वाले होते भव से पार है
मंगल कारी बोल है राम नाम अनमोल है
रघुनंद है दया के सागर सदा किरपा बरसाते है
विपदा में जब राम हो तो स्वयम दोड कर आते है
हित कारे ये बोल है राम नाम अनमोल है
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
