
चाहे जितनी उम्र हमारी
पर माँ के है बच्चे सारे
आओ याद करे पहाड़ा वाली को
गिन कर आज पहाड़े
दो एकम दो, दो दुनी चार
प्रेम से बोलो मैया जी की है जय जयकार
दो तिया छ, दो चौके आठ
देखो जी देखो जी मेरी मैया जी के ठाठ
हो बोलो…
चोला लाल मैया का चोला लाल लाल लाल
हो मैया की महिमा है बड़ी महान
जयकारे से गूंजता है सारा जहान
शेरावाली मैया तेरी ऊँची है शान
बच्चों को ममता को देती वरदान
लाल है बिंदिया लाल चुनरिया
जय हो.. लाल है बिंदिया लाल चुनरिया
लाली करे कमाल, लाल लाल
बोलो.. दो एकम दो, दो दुनी चार
दो पन्जे दस, दो छक्के बारह
भक्तो को मैया ने दिया सहारा
जय हो
प्रेम से बोलो मैया जी की जय जयकार
शक्ति की ज्योत देवो ने लगाई
शक्ति की शक्ति ने धूम मचाई
भरते है पानी देवताओं के राजा
राजा इंद्र ने बाल्टी मंगाई
भैरव करते है निगरानी
लेकर हाथ में भाल, लाल लाल
हो चोला लाल मैया का चोला लाल लाल लाल
दो सत्ते चौदह, दो अठे सोलह
मैया जी के भजनों मे तन मन डोला
पवन देव ने आके रसोई बनाई
सूरज की किरणों ने अग्नि जलाई
चंद्रमा की चांदनी ने किया है उजाला
तारी सितारों ने थाली सजाई
शेरावाली के भरे भंडारे, जय हो
शेरावाली के भरे भंडारे
करती है मालामाल, लाल लाल
दो नव्वे अठरह, दो दाहे बीस
शक्ति के चरणों मे झुक जाए शीश
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



