
नए साल की सबसे पहले तुम्हे बधाई डीयर कान्हा हैप्पी न्यू यर
नए साल की सबसे पहले,
तुम्हे बधाई डीयर,
कान्हा हैप्पी न्यू यर,
नया साल जब जब आए,
है दस्तूर हमारा,
सबसे पहले देते बधाई,
जो हो सबसे प्यारा,
इस दुनिया में तुमसे ज्यादा,
कौन हमारे नियर,
साल पुराना बीता श्याम,
रही पुरानी यादे,
तुम्हे निभाना होगा कान्हा,
सारे पुराने वादे,
नए साल में कर दो मेरे,
सारे संकट क्लियर,
कहता ‘सोनू’ देखा है,
हर बार ही साल बदलते,
मगर कभी ना देखा कान्हा,
तेरा प्यार बदलते,
तेरे नाम का अम्रत पीकर,
करते हम सब चीयर,
स्वर – सौरभ मधुकर जी।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

