
नजर लागी श्याम तेरी राधा को नजर लागी
नजर लागी नजर लागी
श्याम तेरी राधा को नजर लागी
दौड़ी दौड़ी मै बरसाने गई थी
दौड़ी दौड़ी मै महलों गई थी
राधा बुलाई नहीं आई
दौड़ी दौड़ी मै यमुना गई थी
दौड़ी दौड़ी मै पनघट गई थी
दौड़ी दौड़ी मै बागों गई थी
दौड़ी दौड़ी मै मधुवन गई थी
कान्हा ने बंशी जोर की बजाई
राधे नाम की टेर जो लगाई
राधा दौड़ी चली आई
दौड़ी दौड़ी मै राई लाई थी
दौड़ी दौड़ी मै मिर्च लाई थी
राधा की नजर उतरवाई
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
