
नज़रे मिला के मुझसे ऐ श्याम मुस्कुरा दो
नज़रे मिला के मुझसे,
ऐ श्याम मुस्कुरा दो,
गलती अगर हुई तो,
दिल से उसे भुला दो,
तर्ज – मैं कहीं कवी ना बन जाऊं।
किस बात पे खफा हो,
नाराज लग रहे हो,
लगते हो जैसे हरदम,
ना आज लग रहे हो,
खोए खोए से मेरे,
सरताज लग रहे हो,
तुमको रिझाऊं कैसे,
इतना मुझे बता दो,
पुतला हूँ गलतियों का,
इंसान हूँ कन्हैया,
तुमसे छुपा नहीं हूँ,
परेशान हूँ कन्हैया,
कर दो क्षमा दयालु,
नादान हूँ कन्हैया,
दिनों के नाथ मेरी,
परेशानियां मिटा दो,
बालक मै तुम पिता हो,
रिश्ता ना छूट सकता,
बातो में यूँ हि दिल का,
बंधन ना टूट सकता,
बिन्नू कहे कन्हैया,
मुझसे ना रूठ सकता,
गालो पे प्यार से दो,
थपकी मेरे लगा दो,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
