
नमस्कार भगवान तुम्हारें
नमस्कार भगवान तुम्हें,भक्तों का
बारम्बार हो
श्रद्धा रुपी भेंट हमारी,मंगलमय
स्वीकार हो
नमस्कार भगवन तुम्हें,भक्तों का
तुम कण कण में बसे हुए हो,
तुझमें जगत समाया है
तिनका हो चाहे पर्वत हो,
सभी तुम्हारी माया है
तुम दुनिया के हर प्राणी के,जीवन
के आधार हो
सबके सच्चे पिता तुम्हीं हो,तुम्हीं
जगत की माता हो
भाई बंधू सखा सहायक,रक्षक
पोषक दाता हो
चींटीं से लेकर हाथी तक,सबके
सिरजनहार हो
ऋषि मुनि योगी जन सब,तुमसे
ही वर पाते हैं
क्या राजा क्या रंक तुम्हारे,दर पर
शीश झुकातें हैं
परम कृपालु परम दयालु,करुणा
तूफानों से घिरे पथिकों का,प्रभु
तुम ही एक सहारा हो
डगमग डगमग नईया डोले,
तुम ही नाथ किनारा हो
तुम केवट हो इस नईया के,
और तुम्हीं पतवार हो
बाबा धसका पागल पानीपत
संपर्कंसुत्र-7206526000
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

