
नमह ॐ नमो शिवाय,
है ये मुक्ति का उपाय,
जपले हे प्राणी शिव का मन्त्र ये,
हर हर महादेव बोल बम बम,
शिव नाम जपते ही मिटते है गम,
नंदी का असवारी भोला कैलासिया,
मरघट का है राजा कण कण वासिया,
नमह ॐ नमह शिवाय,
तर्ज – अरे रे मेरी जान है।
शिवजी की साधना आराधना प्यारे,
करते है श्रष्टि के जिव प्राणी सारे,
ईश्वर सत्य सत्य ही शिव शिव ही सुंदरम,
ओमकार में दुनिया सारी शिव ही सर्वम,
शिव भोले के मंत्र में है अद्भुत शक्ति,
जो जपता ये मंत्र मिलती संकट से मुक्ति,
तन को शुद्धि मन को शक्ति देता मंत्र यही,
ऐसा मंत्र इसकी महिमा वेदों ने कही,
ऋषियों ने धुनि रमाई असुरो ने ध्याया,
इसी मंत्र के जाप से मन चाहा पाया,
भेद भाव ना करता भोला है ऐसा दानी,
‘कुंदन’ भोला भोला है ये औघड़दानी,
स्वर – आकांक्षा मित्तल।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

