
ना मांगु मै तुमसे कुछ भी मांगु तेरा प्यार,
मेरा जन्मदिन है मेरी मईया ले चल अपने द्वार,
मै दरबार जाऊंगा जन्मदिन वहाँ मनाऊंगा॥
नहीं जलानी मोमबत्ती मुझे माँ की ज्योत जलानी है,
मै भी माँ का लाल बनूंगा मैंने मन मे ठानी है.....-2
मेरी बाते सुनकर मईया ना करना इनकार,
नहीं चहिए मुझको कुछ मे कजंके यहाँ बिठाऊँगा,
छोटी छोटी कजंको को हलवे का भोग लगाऊँगा....-2
मिल जाएगा मुझको भी जगजननी का दीदार,
मेरी मईया प्यारी मईया सारे जग से न्यारी है,
सच्चे मन से जो भी मांगो देती खुशियां सारी है....-2
त्रिलोकी की स्वामी चचंल जग की पालनहार,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

