
ना ही हैलो कहो,
ना ही हाय कहो,
मिलो किसी से,
जय माता दी,
बहना भाई कहो,
तर्ज – ना मुँह छुपा के जिओ।
हर एक काम बने,
माँ का नाम जपने से,
ये झूठे जग में,
इसी को खरी कमाई कहो,
जो जय कहेंगे,
मन वाणी हो पावन उनकी,
भला है सबका,
ये सबसे बड़ी भलाई कहो,
जय जय माता दी,
कहने की आदत डालो,
कहीं भी जाओ,
भले लेनी हो विदाई कहो,
नाम मेरी माँ का,
सच्चा जपो सदा हरदम,
हर एक रोग की,
बस ये ही है दवाई कहो,
सुबह जय माता दी,
कहके ही खुले आँखे,
रात सोते हुए,
जो नींद आई कहो,
‘सरल’ ना भूलो ना छोड़ो,
रीती रिवाज अपने,
चलन में लाए हो,
क्यों ये रीत ये पराई कहो,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




