
नैना मेरे भर आए
जब जब भी बाबा तेरे, नैनो से नैन मिलाए।(2)
नैना मेरे भर आए, नैना मेरे भर आए।।
याद करूँ मैं मेरा बिता जमाना।
कोई नहीं था बाबा मेरा ठिकाना।।
दर दर की लाखो मैंने ठोकर थी खाई।(2)
किस्मत मेरी तेरे दर पे ले आई।।
बाहें फैला के मुझको, अपने गले से लगाए।
जिस दिन से थामा बाबा हाथ ये मेरा।
दूर हुआ जीवन का अँधेरा।।
खुशियां ही खुशियां मेरे जीवन में आई।(2)
संग संग में रहता मेरे ज्यूँ परछाई।।
जान गया कैसे तू, हारे को जित दिलाए।
रिश्ता बनाया है तो साथ निभाना।
अपने बेटे को दिल से ना भूलाना।।
‘श्याम ‘ की बाबा बस ये ही तमन्ना।(2)
किरपा तुम्हारी कभी मुझपे हो कम ना।।
दिल की ये बातें अपने, दिलबर को जब बतलाएं।
नैना मेरे भर आए, नैना मेरे भर आए।।(4)
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

