
नैया तेरे हवाले जाने तू खाटू वाले
मेरी नैया ओ कन्हैया,
कर दी तेरे हवाले,
जाने तू खाटू वाले,
नैया तेरे हवाले,
कन्हैया ओ कन्हैया,
तर्ज – भोले ओ भोले।
लाखों ही कोशिशे की,
पर इसे चला ना पाया,
जब संभली ना मुझसे नैया,
तो शरण में तेरी आया,
डगमग डगमग डोला खाए,
हरपल मेरा दिल घबराए,
डूब कहीं ना जाए,
जो बने तू इसका माझी,
मस्ती में ये चलेगी,
चाहे लाखों तूफा आए,
उनकी ना कुछ चलेगी,
छिपती फिरेगी फिर मझधारे,
सजदा करेगी तेरा किनारे,
कौन उसे डुबाए,
जिस जिस ने तुझको सौंपी,
जीवन की अपनी नैया,
बन गया तू उसका साथी,
और बन गया खिवैया,
‘निर्मल’ नैया का बन माझी,
‘संजय’ संग है प्रीत ये सांची,
श्याम तू पार लगाए,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

