
नौकर रख लो भोलेनाथ,
हमको भी एक बार,
मुझे तनख्वाह इतनी देना,
मेरा खुश रहे परिवार,
तेरे काबिल नहीं हूँ बाबा,
फिर भी काम चला लेना,
जैसा भी हूँ तेरा ही हूँ,
गुण अवगुण बिसरा देना,
जो तेरी किरपा होगी,
मेरा सुधरेगा संसार,
सेठों के तुम सेठ हो बाबा,
मेरी क्या औकात है,
तेरी सेवा मिल जाएगी,
ये किस्मत की बात है,
मानूंगा तेरा सब कहना,
ये करता हूँ इकरार,
तुमको पाकर मैं समझूंगा,
सबसे बड़ा धनवान हूँ मैं,
इस दुनिया में बनकर आया,
दो दिन का मेहमान हूँ मैं,
मेरा धन्य हुआ है जीवन,
मेरी तुमसे हुई पहचान,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

