
पहन के चोला लाल,
मैया जी मेरे घर आना
मेरे घर आना मैया,
सबके घर आना,
मन्दिर में दीपक,
दीपक मे बाती,
मुझको भरोसा तेरा है दाती,
भर देना भंडार,
घर घर जाऊंगी मैं,
भक्तों को बुलाऊंगी,
जागरण की रात मैं,
ज्योति जलाऊंगी,
करना भव से पार,
रुखे सूखे टुकड़ों का,
भोग लगाऊंगी,
जब मुझे देंगी दाती,
हलुआ बनाऊंगी,
मेरे घर आयेंगी तो,
संगत भी लायेंगी,
संग संग मैया,
तेरी भेंटें गायेंगी,
रखना सबका ख़याल,
मुझे भी मैया,
कुछ ढंग सिखाना,
देख लिया मैंने सारा जमाना,
भक्तों पे करना उपकार,
मुझे है यकीन मैया,
टालेगी न बात को,
शेर पे सवार होके आयेगी,
मां रात को,
अपने भक्तों से,
करती है प्यार,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

