
पहन लीयो लंहगा चुनरीया
भोले बाबा, बन गए, गुज़रिया ॥
माथे पे, बिंदिया और, कानों में बाली ।
नाक में, नथनिया और, होंठो पे लाली ॥
अरे, करधनिया, सोहे कमरिया,
शंकर जी, भोले से, बन गए भोली ।
भोला को, देख देख, पार्वती बोली ॥
अरी, घुँघटा की, रखियो खबरीया,
चले रास, देखन को, बन के जनानी ।
जहाँ रास, मोहन संग, करे राधा रानी ॥
भोले, आए, झुका के, नज़रिया,
देख देख, भोले को, सोचे कन्हाई ।
आज नई, सखी कौन, घुँघटा में आई ॥
अरे, पकड़ी, मोहन ने कलईया,
खुल गई, पोल जब, घुँघटा उठायो ।
गोपेश्वर, नाम जब, भोले ने पायो ॥
भोले, जा रहे, झुका के नज़रिया,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

