
पार लगादो नैया मेरी
मैया तुम्ही हो खेवनहार
जगत जननी माँ विंध्यवासिनी
दाती मेरी सरकार
पार लगाना नैया मेरी
करते मैया जयकारा आपका
जो आये दरबार
शीश झुकाये खड़े भक्त सारे
करदो बेड़ा पार
अष्ट भवानी माँ दुर्गे तुम
तुम्ही हो खेवनहार
जगत माता माँ शिव गामी
दर्शन दो माता रानी
करने को भक्तों का उद्धार
जयकारा हो शेरा वाली का
बोलें सब बारम्बार
जगत जननी हे माँ दुर्गे
लो फिर से अवतार
तुम्ही हो पालनहार मैया जी
हाथ तुम्हारे पतवार मैया जी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


