
पालकी ये दिल की तैयार सांवरे
मेरे घर चलो ना,
एक बार सांवरे,
पालकी ये दिल की,
तैयार सांवरे।
तर्ज – पलकों का घर।
कदसे राह उडीके तेरी,
बाबा ये परिवार मेरा,
तेरी कृपा से ही पलता है,
बाबा ये घर बार मेरा,
हर कोई करेगा तुमसे,
प्यार सांवरे,
बच्चे तेरे संग खेलेंगे,
बाबा लुक्का छुप्पी,
उनको देना तुम सांवरिया,
जादू वाली झप्पी,
देना उनका जीवन,
संवार सांवरे,
जयपुर से बनवाया तेरा,
घरवाली ने बागा,
छोटा भैया जोधपुर से,
लेकर आया साफा,
बहने करेंगी,
श्रृंगार सांवरे,
देसी घी का तेरे खातिर,
माँ ने चूरमा कुटा,
एक बारी तू चलके करदे,
अपने मुंह से झूठा,
झूठन तेरी हमको,
स्वीकार सांवरे,
हृदय सिंहासन बाबूजी ने,
देखो आज सजाया,
आन पधारो ‘रोमी’ के घर,
हो जाए मन चाया,
तेरी करे हम,
मनुहार सांवरे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

