
पूजूं मैं प्रथम तुमको,
पूजा मेरी स्वीकार करो,
हे दुख भंजन हे शिव नंदन,
मुझपे भी उपकार करो,
तुम विनायक सबके सहायक,
तुम ही हो सृजनहार,
समय बुरा ना आए उसका,
जो ध्याये तुमको बारंबार,
करूं वंदन मैं भी निस दिन,
सर से दुखों का भार हरो,
ज्योतिर्मयी है छवि तुम्हारी,
करे नाश सब अंधकार,
विश्व के पालक तुम गणनायक,
तुम्हारे चरणों में खुशियों का अम्बार,
जोत अलख जगाऊं मैं निस दिन,
दूर मेरे भी मन के अंधियार करो,,
आनंद हो तुम परमानंद हो,
हो सब सुखों का सार,
हे विघ्नहर्ता विघ्न तुम हरते,
भव से लगाते पार,
आकर थामों पतवार मेरी भी,
स्वामी मेरा भी उद्धार करो,
पूजा राजीव की स्वीकार करो....
©राजीव त्यागी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




