
जय माँ जय माँ तेरी जय जय माँ,
प्यारा सजा है तेरा द्वार मैया जी,
बड़ा प्यारा प्यारा लागे,
प्यारा प्यारा लागे मैया न्यारा न्यारा लागे………….
फूलो से सजा है द्वारा,
फूलो विच माँ है,
खुशबू से फूलो की माँ रोशन शमा है,
मन को भाये दरबार मैयाजी,
बड़ा न्यारा न्यारा लागे……….
मैया तेरे पास लगी भक्तो की टोलिया,
तेरे भवन गूंजे जय माता की बोलियां,
सबसे है बड़ी सरकार मैयाजी,
बैठी दरबार में तू खुशियों की बहार है,
ख़ुशी की बहार है ख़ुशी की बहार है,
खुशियों की भक्तो पे बरसे फुहार है,
तेरे जैसा कोई ना दातार मैया जी,
स्वर्ग से प्यारे माँ नज़ारे है भवन के,
कुर्मी अमन गाये मैया के भजन,
केशव करे गुणगान मैया जी,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

