
प्रथम गजानंद का हो पूजन,
प्रथम गजानंद का क्या कहना कि,
भरी महफिल अभिनंदन शिवनंदन का,
क्या कहना कि भरी महफिल.....
विघ्न विनाशक नाम तिहारो,
मूषक वाहन बन जा सहारो,
सुखकर्ता दुखहर्ता काज सवारों,
प्रथम गजानंद का......
हे गणराजा अर्जी स्वीकारो,
महफिल सजी है आकर संवारो,
शुभ लाभ सदा संग रहता तुम्हारो,
करुणा के सागर हे शिवनंदन,
शरणागत हम करते हैं वंदन,
रिद्धि सिद्धि संग लेकर आज पधारो,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




