
विनती सुनो घनराज सबा में वचाने लाज प्रभु जी मेरे आ जाना,
मेरे बिगड़े बनाने काज प्रभु जी आ जाना ,
ना चाहु मैं माल खजाना ना कोई महल अटारी,
मैं तो करू गुण गान तुम्हारा चाहु किरपा तुम्हारी,
तुम बिन कोई काम ना होता प्रथम पूजे गणराज,.
प्रभु जी मेरे आ जाना,
पिता तुम्हरे है त्रिपुरारी माँ गिरजा महारानी,
रिद्धि सीधी के तुम हो स्वामी चूहा तेरी सवारी,
विधान विनाशक तुम हो दाता हे गणपति महाराज,
आज भरे दरबार में भगवन हम को तेरा सहारा,
मन की आशा पुराण करदो सब ने तुझको पुकारा,
स्वर संगीत अमर हो मेरा रखने मेरे सरताज,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
