
प्रभु राम का बनके दीवाना छमाछम नाचे वीर हनुमाना
प्रभु राम का बनके दीवाना,
छमाछम नाचे वीर हनुमाना,
के राम सियाराम जपता है,
मस्त मगन रहता है,
तर्ज – जट यमला पगला।
राम के सिवा नहीं सूझे,
कोई दूजा नाम,
राम जी की धुन में,
रहता है ये आठों याम,
चुटकी बजाए,
खड़ताल बजाता है,
मुख से ये राम हरे,
राम गुण गाता है,
जग से ये होके बेगाना,
हाथ में सोटा लाल लंगोटा,
पहना है,
सिंदूरी तन वाले तेरा क्या,
कहना है,
राम सिया राम नाम,
ओढ़ के चुनरिया,
नाच रहा मस्ती में,
अवध नगरीया,
भूल गया बाला शर्माना,
राम चरण की धूलि,
माथे लगाई है,
मन में छवि श्री राम,
सिया की बसाई है,
राम जी के सेवक है,
बजरंग प्यारे जो,
अपना समय,
राम सेवा में गुजारे वो,
‘कुंदन’ करे ना बहाना,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
