
प्रभु राम की सेवा,
करना जिनका काम है,
वो देव निराले,
बजरंगी हनुमान है,
वो अजर अमर है,
कलयुग में वरदान है,
वो हनुमान है, वो हनुमान है,
तर्ज – कब तक चुप बैठे।
मेहंदीपुर के बाबा जी,
है सालासर के धणीया,
चरणों में शीश झुकाती,
आकर के सारी दुनिया,
संकट हरते है,
संकट मोचन नाम है,
बूटी ना समझ में आई,
पर्वत को उठाकर लाए,
निर्बल को बल देते है,
वीरो में वीर कहाए,
जिनकी कृपा से,
हर रस्ता आसान है,
रक्षा मेरी तुम ही,
बजरंगबली करते हो,
जो कुछ करते हो बाबा,
हारे की भली करते है,
किरपा से जिसकी,
‘सचिन’ को हर आराम है,
स्वर – गोपाल जी शर्मा ‘हारे’।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

