
प्रेम मुदित मन से कहो राम राम राम,
राम राम राम, श्री राम राम राम |
पाप कटें दुःख मिटें लेत राम नाम |
भव समुद्र सुखद नाव एक राम नाम
परम शांति सुख निधान नित्य राम नाम |
निराधार को आधार एक राम नाम
संत हृदय सदा बसत एक राम नाम |
परम गोप्य परम इष्ट मंत्र राम नाम
महादेव सतत जपत दिव्य राम नाम |
मात पिता बंधु सखा सब ही राम नाम |
भक्त जनन जीवन धन एक राम नाम
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



