
बज गए ढोल नगाड़े,
होय क्या बात हो गई।
तर्ज – छुप गए सारे नज़ारे।
मुरली वाले से अपनी,
मुलाकात हो गई,
खाटू वाले से अपनी,
बंशी वाले से अपनी,
शुभ दिन आया के शुभ घडी आई,
बंटने लगी है बधाई,
देखो देखो वो बाबा,
मुस्कुराने लगा,
जिसको देखो वही अब,
गुनगुनाने लगा,
हो गए वारे न्यारे,
जय हो तुम्हारी जयजय हो,
तुम्हारी खाटू के श्याम बिहारी,
बाबा हारे का साथी है सहारा है तू,
सबकी बिगड़ी बनाने वाला है तू,
बरसे चांदी खुशियो की बरसात हो गई,
मुरली वाले से अपनी मुलाकात हो गई।।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




