
बजरंग बालाजी अंजनी लाला जी,
तेरा सिंदूरी तन मन भाये,
तेरे मेहंदीपुर में,
तेरे सालासर में,
तेरे भक्तो की बिगड़ी बन जाए,
तर्ज – बिंदिया चमकेगी चूड़ी।
जग ने जाना तू राम का दीवाना,
मेहंदीपुर प्यारा धाम तेरा,
तेरे चरणों में अर्पण है,
बाला तन मन मेरा,
तेरी भक्ति से तेरी सेवा से,
सियाराम लखन भी हर्षाए,
मेरे बाला तू जग से निराला,
पवनसुत वीर बलि,
तेरी महिमा जग से न्यारी,
राम के आज्ञाकारी,
तू संकटमोचन है,
केसरीनन्दन है,
तेरे नाम से नैया तर जाए,
मैने मन से बालाजी तन मन से,
गुलामी तेरी की बाला,
द्वार पे तेरे आई दासी,
मैं हूँ दरश की प्यारी,
दरश को ललचाए,
मेरा मन हर्षाए,
कभी तेरा दरश जो मिल जाए,
तेरा सुमिरन करूँ सारा जीवन,
जपूँ मैं तो नाम तेरा,
करती हूँ जब तेरी भक्ति,
मिलती आत्म शक्ति,
तेरे द्वारे पे तेरे चरणों में,
मुझे हर जीवन सुख मिल जाए,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
