
बजरंगी हमारी सुधी लेना,
भुलाय नहीं देना,
विनय तुमसे बार बार है,
बार बार है, हज़ार बार है, करोड़ बार है,
लखन जीवन संजीवन अधीना,
लाये गौड़ागिरी हनुमत प्रवीना....-2
ओ मेरा जीवन सुजीवन बना देना,
हरि सीता हरण आंसू लाये,
राम सुग्रीव मयत्री कराये,
कपि पति सीता खोज पठाये,
लंका जारि सिया सुधि लाये,
ओ मेरी सुद्ध भी प्रभु को दे देना,
राम सेवक की बिनती मैं गाऊ,
वीर अर्ज़ी ये तुमसे लगाऊ.....-2
ओ राम दर्शन हमे भी करा देना,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

