
बड़ा प्यारा लागे धाम ओ शेरोवाली मैया,
ओ शेरोवाली मैया पहाडा वाली मैया………
मैंने रेल की टिकट कटाई और जम्मू तक मैं आई,
फिर मैं पहुंची कटरा धाम ओ शेरोवाली मैया,
मैं पहुंची बाण गंगा मैंने गोते खूब लगाए,
मेरे कट गए सारे पाप ओ शेरोवाली मैया,
मैं पहुंची चरण पादुका मैं रज रज शीश झुकाया,
मेरे पैरो में आ गई जान ओ शेरोवाली मैया,
मैं पहुंची अर्धकवारी भक्तों की भीड़ थी भारी,
मोटे पतले सब जाए ओ शेरोवाली मैया,
मई पहुंची मत्था भक्तो का मिल गया जत्था,
मैया तेरी हो रही जय जयकार ओ शेरोवाली मैया,
मैं पहुंची भवन के अंदर वहां बैठी तीनों बहना,
मैं रज रज दर्शन पाए ओ शेरोवाली मैया,
मैंने ऊँची करी चढाई और भैरव मंदिर आई,
मेर बन गए सारे काम ओ शेरोवाली मैया,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

