
बड़े तुम्हारे है उपकार मैया,
तुमने जो होके दयाल,
हमारे दुःख दूर किए है,
करके हमारा भी खयाल,
तू है मंगल करनी माँ,
तू ही चिंता हरनी माँ,
सारे जग में धूम तेरी,
तू है जग की जननी माँ-2
गंगा जल सी पावन हो,
भक्तो की मन भावन हो,
सूखे नीरस जीवन में,
तुम ही दया का सावन हो,
ऋणी तुम्हारा है संसार मैया-2
चरण तुम्हारे पड़े जहाँ,
खुशियां बरसे सदा वहां,
नजर दया की पड़ते ही,
हर मुश्किल हो जाए आसान
जादू नाम तुम्हारा माँ,
तुम हो अमृत धारा माँ,
कंकड़ को जब छूती हो,
बने गगन का तारा माँ,
तुमको नमस्कार सौ बार मैया,
बड़े तुम्हारे है उपकार मईया,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



