Skip to content

बताओ सखि !, कैसे धरूँ मैं धीर

Bataao Sakhi Kaise Dharuun Main Dhiir lyrics

20
॥ श्री ॥

बताओ सखि !, कैसे धरूँ मैं धीर।

जो रातें पल सम मधु बातें, करत बीत गइँ वीर ।

वे अब पल पल कटत न मानो, द्रुपद सुता की चीर।

जिन अँखियन जल नेकहुँ आवत, पिय रह होत अधीर।

तिन अँखियन सों सदा एकरस, बहत रहत अब नीर।

जिनते होत पलकहूँ न्यारे, उठत रही उर पीर ।

सुनति कृपालु कहानी उनकी, थे कोउ श्याम शरीर।।

भावार्थ- ( एक विरहिणी प्रियतम श्यामसुन्दर के वियोग में अपनी अन्तरंग सखी से कहती है ।

) अरी सखि !

तू ही बता कि मैं धैर्य किस प्रकार से धरूँ ।

प्रियतम श्यामसुन्दर के साथ मधुर मधुर बातें करते हुए जो रातें उस समय एक क्षण के समान व्यतीत हो जाया करती थीं , उन्हीं रात्रियों का आज एक - एक पल भी काटे नहीं कटता ।

वह रात द्रौपदी के चीर के समान बढ़ती ही जाती है ।

मेरी जिन आँखों में थोड़ा सा भी आँसू देखकर प्रियतम व्याकुल हो जाया करते थे , उन्हीं आँखों से अब निरन्तर एक - तार आँसू बहते रहते हैं ।

जिन श्यामसुन्दर से एक क्षण के लिए भी पृथक होने पर मेरे हृदय में असह्य पीड़ा हुआ करती थी , कृपालु कहते हैं कि आज उन्हीं श्यामसुन्दर की कहानी मात्र सुना करती हूँ कि ब्रज में कभी कोई श्यामसुन्दर थे।

पुस्तक : प्रेम रस मदिरा, विरह माधुरी

पृष्ठ संख्या : 407

कीर्तन /पद संख्या : 123

॥ जय हो ॥

हिंदी · Read on Bhajan Baan

Share this bhajan with your family

Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

Sponsored
Devotional partner
Advertisement

About this bhajan

Meaning, tradition and how to sing it

बताओ सखि !, कैसे धरूँ मैं धीर is a bhajan dedicated to Krishna Ji, sung in homes, temples, and community sabhas across India.

The bhajan opens with the line "Bataao sakhi !, kaise dharuun main dhiir|", a verse devotees often recite while lighting the evening lamp or gathering for kirtan.

On this page you can read the complete lyrics in Hindi (Devanagari), Hinglish (Roman transliteration), English translation. Use the language toggle above to switch scripts, adjust the font size for comfortable reading, and save the bhajan to revisit during your next sabha or solo practice.

If you enjoy this composition, explore more bhajan bhajans below. Each one is curated to help you build a devotional reading list that suits your tradition, mood, and occasion.

More bhajans you may like

See all