
बनकर माझी जीवन नैया
बनकर माझी जीवन नैया,प्रभु आपको पार लगानी है
तेरे दर पर हाथ पसार खडा, मैं याचक और तु दानी है
बनकर माझी जीवन नैया
मै जब भी दर पर आया हुं,कुछ तुम से कह नही पाया हुं
हिम्मत ना हूइ कुछ कहने की,फितरत मेरी शरमानी है
मैने एक घरौंदा सांवरिया, तिनके चुन चुन बनवाया है
तिनक़ के ताने बाने की,प्रभु आपको लाज बचानी है
तु समरथ मैं कमजोर प्रभु, तेरे जोर पे मैं इतराता हुं
नन्दु विश्वास प्रभु सांचा,सांचो पर आंच ना आनी है
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
